Thursday, 28 June 2018
Crome help
क्रोम में अपना बैंडविथ सेट करें
अगर आप इंटरनेट डेटा कम करना चाहते हैं तो इसके लिए क्रोम में "Reduce Data Usage" का प्रयोग कर सकते हैं ये आपके ब्राउजर में खुलने वाली इमेल को छोटे फार्मेट में ओपेन करेगा जिससे फोन में कम इंटरनेट डेटा खर्च होगा।
गूगल नाओ सेटअप करें
गूगल नाओं एक तरह से आपके पर्सनल एसिस्टेंट की तरह काम करता है, आप अपने गूगल नाओं एकाउंट की मदद से स्टॉक, स्पोर्ट और कई दूसरी चीजों के नोटिफिकेशन सेट कर सकते हैं।
लॉक स्क्रीन बदलें
क्या आप फोन को एक जैसी स्क्रीन से ओपेन करते करते थक गए हैं तो गूगल प्ले में जाकर ढेरों तरह की लॉक स्क्रीन दी गई हैं जिन्हें आप अपने फोन की थीम के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं।
पॉवर सेविंग मोड
एंड्रायड फोन में सबसे ज्यादा दिक्कत बैटरी बैकप की होती है, इसके लिए हर एंड्रायड फोन में पॉवर सेविंग मोड ऑप्शन होता है जिसकी मदद से आप अपने फोन का बैकप टाइम बढ़ा सकते हैं।
एक्स्ट्रा बैटरी
अगर आपको काफी ट्रेवल करना पड़ता है तो फोन के लिए एक एक्ट्रा बैटरी ले कर चलें लेकिन इससे पहले अपने फोन की बैटरी का का मॉडल नंबर मत भूलें।
गूगल क्रोम में साइन इन करें
क्रोम में कुछ भी सर्च करते टाइम गूगल में साइन आउट करना मत भूल इससे आपको सर्च करते में ज्यादा सहूलियत होंगी क्योंकि आपके द्वारा सर्च किया गया पहले का डेटा जल्दी आ जाएगा।
फोल्डर में ऐप आर्गेनाइजर करें
अगर आपके फोन की स्क्रीन ऐप से भर गई है तो उसे अलग अलग फोल्डर में सेव कर सकते हैं। जैसे गेम्स फोल्डर में सारी गेम्स ऐप सेव कर सकते हैं।
थर्ड पार्टी कीबोर्ड यूज़ करें
अगर आप अपने फोन में फास्ट मैसेज टाइप करना चाहते हैं तो इसके लिए गूगल प्ले में जाकर कीबोर्ड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं ऐसी एप्स में सबसे पॉपुलर स्विफ्ट कीबोर्ड ऐप है।
Subscribe to:
Posts (Atom)