Tuesday, 21 April 2015

Pan Card

अब महज 48 घंटे में पैन कार्ड पहुंचेगा आपके घर Tue, 21 Apr 2015 04:48 PM (IST) नितिन प्रधान, नई दिल्ली। पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं? फिक्र मत कीजिए। अब पैन कार्ड मिलने में अधिक समय नहीं लगेगा। आप अगर आनलाइन आवेदन करते हैं तो सिर्फ 48 घंटे में पैन कार्ड बनकर आपके घर पहुंच जाएगा। सरकार ऐसी व्यवस्था करने जा रही है जिसके तहत आनलाइन पैन कार्ड पाने में लगने वाला समय औसतन पंद्रह दिन से घटकर दो दिन रह जाएगा। सरकार भी इसकी औपचारिक घोषणा जल्दी कर देगी। देश में पैन कार्ड बनवाने के लिए अभी दो एजेंसियां काम करती हैं। पहली एनएसडीएल और दूसरी यूटीआइ टेक्नोलाजी सविर्सेज। दोनों एजेंसियों के पोर्टल पर पैन कार्ड बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पैन कार्ड बनवाना आसान बनाने के लिए पहले ही नियम आसान बनाना सरकार ने शुरू कर दिया है। इसके तहत सोमवार को ही सरकार ने घोषणा की थी कि अब केवल आधार कार्ड या वोटर कार्ड ही पैन के लिए पर्याप्त दस्तावेज होगा। अभी तक लोगों को अपनी जन्मतिथि, पहचान और आवास की पुष्टि करने के लिए तीन तीन दस्तावेज देने होते थे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसी साल के बजट में घोषणा की थी कि अब सभी ऊंची कीमत वाले लेनदेन में लोगों को पैन संख्या देना अनिवार्य होगा। साथ ही काले धन की रोकथाम के लिए सरकार ने सभी तरह के प्रोपर्टी और सोना खऱीदने के लिए होने वाले लेनदेन में भी पैन कार्ड को अनिवार्य बनाने का ऐलान किया था। ऐसा होने के बाद पैन कार्ड बनने में लगने वाले समय को लेकर भी लोगों की काफी शिकायतें सरकार को मिल रही थीं। उसे देखते हुए ही सरकार ने 48 घंटे में पैन कार्ड बना कर लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया है। बिजनेस सेक्शन की अन्य खबरों के